Gail Share Price: गेल (इंडिया) कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी को 45% का जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इसी के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। डिविडेंड की खबर आते ही शेयर में बंपर तेजी देखने को मिली। आइए इसके रिकॉर्ड डेट के बारे में जानते हैं।
Gail Q3 Results
शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के बीच गेल इंडिया के शेयर में भी शुक्रवार को बंपर तेजी देखी गई। गेल इंडिया कंपनी ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जिसमें कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 45% बढ़ गया है। वहीं आय में 6% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी के एबिटडा और मार्जिन में सितंबर तिमाही के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। वहीं बाजार के अनुमान के मुकाबले कंपनी का मुनाफा और आय दोनों ही अच्छे हैं। हालांकि एबिटडा और मार्जिन अनुमान से कम रहें। इसी के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।
गेल इंडिया कंपनी ने बताया है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट 3867.4 करोड़ रुपए रहा जो कि पिछले तिमाही में 2672 करोड रुपए था। वही कंपनी की आय में तिमाही दर तिमाही के आधार पर 6.2% की बढ़त देखने को मिली है और 32.912 करोड़ रुपए से बढ़कर 34937 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
GAIL Dividend 2025
गेल इंडिया कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ ही निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि वह निवेशकों को 65% का अंतरिम डिविडेंड देगी, जो ₹10 के फेस वैल्यू पर 6.5 रुपए प्रति शेयर के बराबर है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपए का डिविडेंड दिया जाएगा।
GAIL Dividend Record Date
गेल इंडिया कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 7 फरवरी 2025 तय की है। अगर आप इस डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको रिकॉर्ड डेट से पहले गेल इंडिया के शेयर में खरीदारी करनी होगी। अगर आप रिकॉर्ड डेट के दिन या उसके बाद शेयर लेते हैं तो इस डिविडेंड का लाभ आपको नहीं मिलेगा।
Gail Share Price
गेल इंडिया के शेयर में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में 7% की तेजी देखने को मिली। इसी के साथ स्टॉक 177.35 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में स्टॉक बढ़त के साथ 177.12 रुपए पर बंद हुआ। गेल इंडिया ने पिछले एक हफ्ते में निवेशकों 3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक महीने में स्टॉक में 7%, 3 महीने में 11% और 6 महीने में 27% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 साल में सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने निवेशकों को 84% का रिटर्न दिया है। अगर पिछले 5 साल की परफॉर्मेंस देखी जाए तो पीएसयू स्टॉक ने 131% का रिटर्न दिया है।
read more
- Waaree Energies में 10% का जबरदस्त उछाल, 4 गुना बढ़ा प्रॉफिट, रखें नजर कमाई का है मौका!
- Navratna Railway PSU ने जारी किए तिमाही नतीजे, देगी 85% का डिविडेंड, इस दिन है रिकॉर्ड डेट..
- अगले 15 दिनों में कमाई का जबरदस्त मौका! Budget से पहले खरीदे ये 3 Railway Stocks
- Suzlon Share Price Target 2025: ₹80 के पार जाएगा यह पावर स्टॉक, लगातार कई दिनों से लग रहा है अपर सर्किट, रखें नजर!
- Suzlon Energy और Inox Wind मचा रहे हैं धमाल, 19% की आई बंपर तेजी, जाने अगला टारगेट प्राइस
- Saturday Stock Market Open:1 फरवरी शनिवार को खुला रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या आप भी कर पाएंगे ट्रेडिंग?
डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।