1000 रुपए के पार जाएगा Tata Group का यह स्टॉक, एक्सपर्ट ने दी बाय रेटिंग, नाम…

by Ajay
Date
Tata Group Stock
---Advertisement---

Tata Group: अगर आप टाटा ग्रुप के किसी शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो यह स्टॉक आपको बंपर रिटर्न दे सकता है। मार्केट एक्सपर्ट ने टाटा ग्रुप के स्टॉक के लिए एक बड़ा टारगेट दिया है और खरीदने की सलाह दी है।

Tata Group Stock

अगर आप किसी टाटा ग्रुप के शेयर में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है क्योंकि आज हम  टाटा ग्रुप के एक ऐसे स्टॉक की बात कर रहे हैं जो कि निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देने वाला है और मार्केट एक्सपर्ट ने इस पर बड़ा टारगेट भी दिया है। आईए जानते हैं कि इस स्टॉक का क्या नाम है?

आज हम जिस टाटा ग्रुप के स्टॉक की बात कर रहे हैं वह स्टॉक द इंडियन होटल्स कंपनी का है। कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने खरीदारी करने की सलाह दी है और हजार रुपए का टारगेट प्राइस बताया है। शुक्रवार को इंडियन होटल्स का स्टॉक 2% की गिरावट के साथ 805.75 पर बंद हुए थे।

Tata Group: Indian Hotels Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने टाटा ग्रुप के कंपनी इंडियन होटल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और 1000 रुपए का टारगेट प्राइस बताया है।

इंडियन होटल्स कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि उसका बोर्ड 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के वित्तीय प्रणाम को जारी करने के लिए 17 जनवरी 2025 को बैठक आयोजित करेगा।

इंडियन होटल्स कंपनी के बारे में

इंडियन होटल्स कंपनी इंडियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। प्रमुख ताज होटल चैन का स्वामित्व टाटा समूह के कंपनी के पास है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इंडियन होटल मिड अवधि में डबल डिजिट में EBITDA और PAT CAGR रिपोर्ट करेगा।

Indian Hotels Share Price

इंडियन होटल्स का स्टॉक शुक्रवार को 2% के गिरावट के साथ 805.75 रुपए पर बंद हुआ था। इंडियन होटल्स का 52 वीक हाई 894.15 रुपए और 52 वीक लो 450.55 रुपए रुपए रहा है।

इंडियन होटल का मार्केट कैप 1,14,693 करोड़ रुपए है और डिविडेंड 0.22% है। इस टाटा ग्रुप के स्टॉक में 38.12% प्रमोटर्स की हिस्सेदारी है। इसके अलावा 27.43% विदेशी निवेशकों की और 15.65% रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी है।

3 साल में दिया 307% का रिटर्न

इंडियन होटल्स के स्टॉक में पिछले हफ्ते 7%, पिछले 1 महीने में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले तीन महीनों में 13%, 6 महीनों में 34% और 1 साल में 73% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर बात की जाए पिछले 3 सालों की स्टॉक में 307 प्रतिशत का और 5 सालों में 500% की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Latest Stories

Leave a Comment

9 Strong Penny Stocks for 2025 to 2027 टप्पू और सोनू की शादी पर भिडे हुआ पागल बोल दी बड़ी बात New Poco M7 Pro 5G मिल रहा है सस्ते में उठा लो मौके का फायदा Cyclone Fengal : आया Red alert तमिल नाडु और पुडुचेरी में खतरा Mahindra BE 6E देगी सीधा Tesla को टक्कर 18 लाख में