Zomato Q3 Results: भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन तेजी देखने को मिली। परंतु तेजी के बीच ही जोमैटो के शेयर में कारोबार के अंत में अचानक भारी गिरावट आई और स्टॉक 3.64% की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह गिरावट कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट के कारण आई है।
Zomato Q3 Results
फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म जोमैटो कंपनी ने आज सोमवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट आई है। हालांकि आया में ग्रोथ दर्ज की गई है। कुल आय 4799 करोड़ से बढ़कर 5405 करोड़ पर हो गई है। इसके 5465 करोड़ पर रहने का अनुमान था। अगर मुनाफे की बात की जाए तो पिछले तिमाही में यह 176 करोड़ रुपए था। लेकिन दिसंबर तिमाही में यह घटकर 59 करोड़ पर आ गया है। कुल मुनाफे के 252 करोड़ पर रहने का अनुमान था, यानी कंपनी का मुनाफा अनुमान से बहुत ही कमजोर रहा है।
जोमैटो का कामकाजी मुनाफा 226 करोड़ रुपए से घटकर 162 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वहीं तीसरी तिमाही में मार्जिन 4.7% से घटकर 3% हो गया है। अन्य खर्च 830 करोड़ रुपए से बढ़कर 1083 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी का डिप्रिसिएशन 180 करोड़ रुपए से बढ़कर ₹247 करोड़ रुपए पर रहा है।
जोमैटो शेयर प्राइस| Zomato Share Price
जोमैटो के तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में अचानक गिरावट देखने को मिली और कारोबार के अंत में स्टॉक 3.64% की गिरावट के साथ बंद हुआ। जोमैटो का 52 वीक हाई 304.70 रुपए और 52 वीक लो 121.60 रुपए रहा है।
Zomato Q3 Results Highlights
- कुल मुनाफा ₹59 Cr (₹252 Cr का अनुमान)
- कुल मुनाफा ₹176 Cr से घटकर ₹59 Cr (QoQ)
- कुल आय ₹5405 Cr (₹5465 Cr का अनुमान)
- कुल आय ₹4799 Cr से बढ़कर ₹5405 Cr (QoQ)
- कामकाजी मुनाफा ₹226 Cr से घटकर ₹162 Cr
- मार्जिन 4.7% से घटकर 3% (QoQ)
- अन्य खर्च ₹830 Cr से बढ़कर ₹1083 Cr (QoQ)
- डेप्रिसिएशन ₹180 Cr से बढ़कर ₹247 Cr (QoQ)
- फूड डिलीवरी कारोबार का GOV 2% बढ़ा (QoQ)
- क्विक कॉमर्स कारोबार का GOV 27% बढ़ा (QoQ)
- कारोबार में निवेश के चलते क्विक कॉमर्स सेगमेंट में घाटा
- दिसंबर 2025 तक 2000 स्टोर का लक्ष्य हासिल करेंगे
- पहले दिसंबर 2026 तक का दिया था लक्ष्य
- कंपीटिशन बढ़ने से मार्जिन विस्तार पर तात्कालिक विराम
- स्टोर्स की संख्या बढ़ने से घाटा जारी रहने की उम्मीद
Read more
- 1000₹ की SIP से बनेगा इस Mutual Fund में 70 लाख रुपए का रिटर्न
- 17₹ का Penny Stock 5 दिन में कर दिया मालामाल देगा 2025 में तगड़ा रिटर्न !
- Suzlon Energy के स्टॉक में गिरावट के बीच एक्सपर्ट ने दिए Target Price होगा धमाल
- कमाई का तगड़ा मौका,2025 में IPO की होगी बरसात, 90 से ज्यादा कंपनियों ने दाखिल किए ड्राफ्ट,
- EMA Partners IPO करेगा धमाल, कंपनी जुटाएगी ₹76 करोड़, निवेशक होंगे मालामाल!
- 1000 रुपए के पार जाएगा Tata Group का यह स्टॉक, एक्सपर्ट ने दी बाय रेटिंग, नाम…
डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।