Upcoming IPO: वर्ष 2024 में बहुत सी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुई है और यह साल आईपीओ के लिहाज से बहुत व्यस्त रहा है। आज हम बात करेंगे वर्ष 2024 के दो आखरी आईपीओ की जिनका नाम है Indo Farm Equipment IPO, Technichem Organics IPO।
Upcoming IPO
साल 2024 को अलविदा करते हुए दो आईपीओ आ रहे हैं जो कि निवेशकों को साल के अंत में तगड़े रिटर्न का गिफ्ट देने वाला है। यह आईपीओ निवेशकों के लिए नए साल का एक उपहार भी हो सकता है। यह दोनों ही आईपीओ इस साल के आखिरी दिन खुलेंगे। आईए Indo Farm Equipment IPO in Hindi और Technichem Organics IPO in Hindi के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Indo Farm Equipment IPO
फसल कटाई से संबंधित उपकरण जैसे ट्रैक्टर, पिक एंड कैरी क्रेन और अन्य तरह के कटाई उपकरण बनाने वाले कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। इंडो फार्म इक्विपमेंट कंपनी का आईपीओ मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इस आईपीओ में 2 जनवरी, 2025 तक निवेश कर सकते हैं।
इंडो फार्म इक्विपमेंट कंपनी इस आईपीओ के जरिए 260.15 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹204 से 215 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है और इस आईपीओ का लाॅट साइज 69 शेयर का है। रिटेल निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम 14,835 रुपए का निवेश करना होगा।
इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ शुक्रवार, 3 जनवरी, 2025 को अलॉट किया जाएगा और आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर मंगलवार, 7 जनवरी, 2024 को होगी।
IPO Open Date | मंगलवार, 31 दिसंबर, 2024 |
IPO Close Date | गुरुवार, 2 जनवरी 2025 |
Price | ₹204 से ₹215 प्रति शेयर |
Lot Size | 69 शेयर |
Allotment | शुक्रवार, 3 जनवरी, 2025 |
Listing Date | मंगलवार, 7 जनवरी, 2024 |
Face Value | ₹10 प्रति शेयर |
Issue Type | बुक बिल्ट इश्यू आईपीओ |
Fresh Issue | 86,00,000 शेयर |
Listing At | BSE, NSE |
Indo Farm Equipment IPO GMP
इन्वेस्टर गेन की रिपोर्ट के अनुसार इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ जीएमपी आज ₹85 पर है। इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ में निवेशकों को 40% का मुनाफा हो सकता है। इस हिसाब से आईपीओ की लिस्टिंग ₹300 पर हो सकती है।
Technichem Organics IPO
विभिन्न प्रकार के रसायन का निर्माण करने वाली कंपनी टेक्निकेम ऑर्गेनिक्स का आईपीओ मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 को सदस्यता के लिए खुलेगा और 2 जनवरी, 2025 को बंद होगा। टेक्निकेम ऑर्गेनिक्स कंपनी इस आईपीओ के जरिए 25.25 करोड रुपए जुटाना चाहती है और कंपनी द्वारा इस आईपीओ में 45.90 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।
टेक्निकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹52 से 55 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है और आईपीओ का लाॅट साइज 2000 शेयर का है। खुदरा निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम 1,10,000 रुपए का निवेश करना होगा।
टेक्निकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ निवेशकों को शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को अलॉट किया जाएगा और आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर 7 जनवरी, 2025 को होगी। Technichem Organics IPO एक SME IPO है।
IPO Open Date | मंगलवार, 31 दिसंबर, 2024 |
IPO Close Date | गुरुवार, 2 जनवरी 2025 |
Price | ₹52 से ₹55 प्रति शेयर |
Lot Size | 2000 शेयर |
Allotment | शुक्रवार, 3 जनवरी, 2025 |
Listing Date | मंगलवार, 7 जनवरी, 2024 |
Face Value | ₹10 प्रति शेयर |
Issue Type | बुक बिल्ट इश्यू आईपीओ |
Fresh Issue | 45,90,000 शेयर |
Listing At | BSE, SME |
Technichem Organics IPO GMP
इन्वेस्टर गेन की रिपोर्ट के अनुसार, Technichem Organics IPO GMP आज ₹11 पर है। इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ में निवेशकों को 20% का मुनाफा हो सकता है। इस हिसाब से आईपीओ की लिस्टिंग ₹66 पर हो सकती है।
read more
- कमजोर बाजार में भी Sagility india Share में लगा अपर सर्किट, क्या बनेगा अगला Suzlon?
- कमाई करने का मौका आ गया है 45 करोड़ रुपए का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹13-₹14 प्रति शेयर
- कहीं बिखर ना जाएं Suzlon Energy, लगा ₹20 लाख का जुर्माना, क्या करें निवेशक Buy, Sell Or Hold?
- Kfintech Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029, 2030, 2040
- DAM Capital Advisors Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029, 2030, 2040
- Ventive Hospitality IPO खरीदने की मची होड़, जानें Allotment, GMP सहित पूरी डिटेल्स!
डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।