Navratna Defence PSU Stock को मिली गुड न्यूज़, तूफानी तेजी के संकेत!

by Ajay
Date
Navratna Defence PSU Stock
---Advertisement---

Mazagaon Dockyard: Navratna Defence PSU मझगांव डॉकयार्ड शिप बिल्डर्स लिमिटेड ने इंडियन कोस्टगार्ड के लिए 14 तेज गति वाली जहाजों में से पहली जहाज का निर्माण शुरू कर दिया है। इस न्यूज़ से मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स के स्टॉक में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है।

मझगांव डॉकयार्ड शिप बिल्डर्स को मिली गुड न्यूज़

गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नवरत्न डिफेंस पीएसयू स्टॉक मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स ने जानकारी दी है कि उसने इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए 14 तेज गश्ती वाली जहाज में से पहले जहाज का निर्माण करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों के दूसरे जहाज का निर्माण शुरू किया गया है।

कंपनी ने बताया है कि उसे एमडीएल ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ कुल 14 तेज गश्ती जहाज के डिजाइन, निर्माण और सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है और इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल लागत 1070.47 करोड़ रुपए है। हर एक जहाज में वाॅटरजेट प्रपल्शन ड्राइव होगा, जो 33 समुद्री मील से ज्यादा की स्पीड हासिल करने में सक्षम होगा। ये जहाज समुद्र के किनारे में गश्त और मछली पालन की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

वर्ष 2026 और वर्ष 2027 में होगी जहाजों की डिलीवरी

मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स के साथ कुल 6 अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों के डिजाइन, निर्माण और सप्लाई के लिए प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 1614.89 करोड़ रुपए है। 23 समुद्री मील से ज्यादा की गति हासिल करने में सक्षम होगा। 14 तेज गश्ती जहाजों का पहला जहाज मार्च 2026 में डिलीवर किया जाएगा। वहीं पहले NGOPV की डिलीवरी जुलाई 2027 में और दूसरे NGOPV की डिलीवरी दिसंबर 2027 में निर्धारित की गई है।

मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स की शेयर परफॉर्मेंस

मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स का स्टॉक कल गिरावट के साथ बंद हुआ और आज भी स्टॉक में 1.62% की गिरावट देखने को मिल रही है और यह स्टॉक 4957.40 पर कारोबार कर रहा है।

मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स ने पिछले 1 महीने में निवेशकों को 22% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में 131% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अगर इसके पिछले तीन सालों का रिटर्न देखा जाए तो स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यानी की 1910% का रिटर्न दिया है और 5 साल में 2,216 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स का 52 वीक हाई 5860 रुपए और 52 वीक लो 1795.40 रुपए रहा है।

Read more:

डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Latest Stories

Leave a Comment

9 Strong Penny Stocks for 2025 to 2027 टप्पू और सोनू की शादी पर भिडे हुआ पागल बोल दी बड़ी बात New Poco M7 Pro 5G मिल रहा है सस्ते में उठा लो मौके का फायदा Cyclone Fengal : आया Red alert तमिल नाडु और पुडुचेरी में खतरा Mahindra BE 6E देगी सीधा Tesla को टक्कर 18 लाख में