Reliance, L&T, JSW, Suzlon सहित यह कंपनियां करने जा रही है नए प्रोजेक्ट शुरू, Energy Sector के शेयरों पर दिखेगा असर!

Date
Reliance, L&T, JSW, Suzlon
---Advertisement---

New Energy Project For 2025: अंबानी से लेकर अडानी समेत कई बड़े-बड़े ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी में अपना काम तेजी से बढ़ा रहे हैं। एनर्जी सेक्टर की बहुत सी कंपनियां नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। वहीं कई ने प्रोडक्शन की भी तैयारी कर ली है। रिलायंस और एलएंडटी समेत कई ग्रुप इस साल एनर्जी से जुड़े अपने नए प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है। इससे एनर्जी सेक्टर के सभी शेयरों पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है।

New Energy Project For 2025

देश में इस समय रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी से बढ़ रही है। फिर चाहे सोलर एनर्जी हो या विंड एनर्जी या बायो एनर्जी। सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करना है। वहीं रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती मांग के कारण कई कंपनियां इस सेक्टर में रुचि दिखा रही हैं। इसमें अडानी ग्रुप से लेकर रिलायंस ग्रुप तक शामिल है।

साल 2025 में कई कंपनियां अपने एनर्जी से जुड़े नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकती हैं। इनमें रिलायंस, एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू ग्रुप शामिल हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के अनुसार ये कंपनियां इस साल अपनी नई एनर्जी प्रोजेक्ट के पहले चरण को शुरू करने या वाणिज्यिक रूप से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

कौन-कौन सी कंपनी बना रही है प्लान?

इस सेक्टर में रिलायंस, एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के भविष्य में एनर्जी के नए कारोबार को शुरू करने की उम्मीद है।

Reliance Industries

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में तेजी से बढ़ रही है। यह कंपनी इस साल सोलर गीगा फैक्ट्री शुरू सकती है। अगले 12-15 महीनों में इसकी क्षमता में और वृद्धि होगी।

L&T

यह ग्रुप ग्रीन एनर्जी उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस ग्रुप को कांडला पोर्ट पर अपने पहले ग्रीन हाइड्रोजन डेमोंस्ट्रेशन प्लांट के लिए दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी से इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण सहित ईपीसी ऑर्डर मिला है।

JSW Energy

यह ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी प्रोडक्शन में कदम बढ़ा रहा है। ग्रुप ने पिछले साल कहा था कि उसका ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। यह मार्च 2025 तक चालू हो सकता है। इस प्लांट से 3800 टन ग्रीन हाइड्रोजन पैदा होने की उम्मीद है।

क्या है अंबानी की सोलर गीगा फैक्ट्री?

मुकेश अंबानी ग्रीन एनर्जी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी गीगा फैक्ट्री के बारे में बताया था। यह फैक्ट्री गुजरात के जामनगर में है। रिलायंस ग्रुप ने अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही थी।

अंबानी ने अपनी 47वीं एजीएम में कहा था कि धीरूभाई अंबानी ग्रीन गीगा मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स दुनिया का सबसे बड़ा कॉम्प्लेक्स होगा। इसे 5000 एकड़ जमीन पर तैयार किया जा रहा है। इसमें सोलर पीवी पैनल, एडवांस एनर्जी स्टोरेज बैटरी, इलेक्ट्रोलाइजर, फ्यूल सेल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 5 गीगा फैक्ट्री होंगी।

रिन्यूएबल एनर्जी में बना रेकॉर्ड

न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2024 में लगभग 30 गीगावाट की रेकॉर्ड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता वृद्धि दर्ज की है। यह साल 2023 में दर्ज 13.75 गीगावाट से 113 फीसदी अधिक है। भारत की अब रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 218 गीगावाट हो गई है। सरकार का लक्ष्य साल 2030 तक देश में 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करना है।

डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Latest Stories

Leave a Comment

9 Strong Penny Stocks for 2025 to 2027 टप्पू और सोनू की शादी पर भिडे हुआ पागल बोल दी बड़ी बात New Poco M7 Pro 5G मिल रहा है सस्ते में उठा लो मौके का फायदा Cyclone Fengal : आया Red alert तमिल नाडु और पुडुचेरी में खतरा Mahindra BE 6E देगी सीधा Tesla को टक्कर 18 लाख में