Borosil Share Price: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। परंतु आज हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं वह गिरावट के बीच भी अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है। स्टॉक का नाम बोरोसिल रिन्यूएबल्स है। यह कंपनी लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट पर है और निवेशकों को मालामाल कर रही है।
Borosil Share Price
सोलर ग्लास और सोलर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों में आज गुरुवार को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। जबकि बाजार में भारी गिरावट आई है, फिर भी यह स्टॉक 5% के अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स एनर्जी के शेयरों में यह तेज उछाल एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद आया है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने अपनी सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी में 50% एक्सपैंशन की घोषणा की है।
रोज 1500 टन कैपेसिटी बढ़ाने की योजना
बोरोसिल रिन्यूएबल्स कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को रोजाना 1000 टन से बढ़कर 1500 टन करेगी। सोलर कंपनी का कहना है कि डोमेस्टिक सोलर ग्लास प्रोडक्शन बढ़ाने से लोकल पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स के लिए मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चैन तैयार होगी। सोलर ग्लास, फोटोवॉल्टिक सोलर पैनल प्रोडक्शन के लिए प्रमुख कॉम्पोनेंट्स है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स सोलर ग्लास का प्रोडक्शन करने वाली दिग्गज कंपनी है। यह बोरोसिल ग्रुप का एक हिस्सा है।
बोरोसिल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी
सोलर कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स की प्रमोटर किरण खेरूका ने हाल ही में कंपनी के 96,000 ओर शेयर खरीदे हैं, उन्होंने बोरोसिल रिन्यूएबल्स के यह शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए लिए है और यह 0.07 परसेंट हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 5.4 करोड़ रुपए है। 96000 शेयर खरीदने के बाद किरण खेरुका की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 3.64% हो गई है जो कि पहले 3.57% थी। कंपनी में प्रमोटर्स के हिस्सेदारी बढ़ाने पर निवेशकों को पॉजिटिव संकेत मिल रहा है।
बोरोसिल रिन्यूएबल्स फंडामेंटल्स एनालिसिस
- बोरोसिल रिन्यूएबल्स का शेयर आज 9 जनवरी को 5% के अपर सर्किट के साथ 603.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स का 52 वीक हाई 669.35 रुपए है और 52 वीक लो 402.80 रुपए रहा है।
- बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने पिछले हफ्ते निवेशकों को 9%, पिछले 1 महीने में 2%, 3 महीने में 28% और 6 महीने में 14% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में 29% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है।
- बोरोसिल रिन्यूएबल ने पिछले 10 सालों में 2221 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर उस टाइम 24.72 रुपए से बढ़कर अब ₹573 पर पहुंच चुके हैं।
Shareholding Pattern
DATA | Mar 2024 | Jun 2024 | Sep 2024 |
---|---|---|---|
Promoters + | 61.60% | 61.60% | 61.59% |
FIIs + | 4.37% | 4.31% | 4.18% |
DIIs + | 0.26% | 0.24% | 0.23% |
Public + | 33.78% | 33.84% | 34.00% |
No. of Shareholders | 3,20,502 | 3,22,731 | 3,06,532 |
read more:
- Delta Autocorp Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029, 2030, 2040
- Reliance की 2 कंपनियों समेत 5 कंपनियों में अचानक ट्रेडिंग पर लगा दी रोक, निवेशकों को लगा झटका हुए परेशान!
- गिरते बाजार में भी निवेशक मालामाल, एक ही दिन में चढ़ा 19% सुशील केडिया की बाय रेटिंग के बाद मचा दिया धमाल!
- Kalyan Jewellers ने जारी किया मजबूत Q3, फिर भी स्टॉक में आई 8% की बड़ी गिरावट, आखिर क्या है कारण?
- Suzlon Energy Stock में धमाल Q3 Result में कुछ बड़ा होने वाला हैं
डिस्क्लेमर : बता दे यह जानकारी हमारे प्लेटफार्म पर देने का उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचना है इसे किसी भी निवेश के रूप में कोई भी सलाह ना समझे अपने निवेश के निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह अथवा परामर्श लेकर ही करें नहीं तो नुकसान का सामना होगा तो हमारे प्लेटफार्म की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।